CG VIDHANSABHA : सदन में गूंजा एकलव्य विद्यालय में भ्रष्टाचार का मामला, मंत्री के जवाब से असंतुस्ट विपक्ष ने किया वॉक आउट

Date: 2023-03-21

CG VIDHANSABHA : सदन में गूंजा एकलव्य विद्यालय में भ्रष्टाचार का मामला, मंत्री के जवाब से असंतुस्ट विपक्ष ने किया वॉक आउट

news-banner

रायपुर, 21 मार्च। प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में आदिवासी बच्चों के लिए संचालित एकलव्य विद्यालय में भ्रष्टाचार का मामला आज सदन में जोर शोर से उठा । विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया कि यहां की गई सरकारी खरीदी में भंडार क्रय नियमों का पालन नहीं किया गया। विभागीय मंत्री प्रेमसाय सिंह ने दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा सदन को दिलाने का प्रयास किया लेकिन विपक्ष इसकी घोषणा करने की मांग करते रहे जिसके लिए मंत्री तैयार नहीं हुए । इससे असंतुष्ट होकर भाजपा विधायकों ने सदन की कार्यवाही से बहिर्गमन कर दिया ।

दरअसल प्रश्नकाल के दौरान भाजपा सदस्य Dr कृष्णमूर्ति बांधी ने एकलव्य विद्यालय में भ्रष्टाचार का मामला उठाते हुए विभागीय मंत्री Dr प्रेमसाय सिंह को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि पिछले 3 सालों में राजनांदगांव और चौकी मोहला मानपुर जिले में एकलव्य विद्यालय के लिए 9 करोड़ 17 लाख की सामग्री खरीदी की गई जिसमे भंडार क्रय नियम का पालन नहीं किया गया। विपक्ष के सदस्य अजय चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह ने भी चर्चा में भाग लेते हुए मंत्री ,अधिकारियों पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। विभागीय मंत्री ने जांच चलने का हवाला देते हुए रिपोर्ट आने पर कार्रवाई का राग अलापते रहे। जिससे विपक्ष के सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन की कार्यवाही से बहिर्गमन कर दिया।

Share It On:

Leave Your Comments