National Convention 2023 : कांग्रेस के संविधान में बड़ा संशोधन, अब वार्ड और पंचायत स्तर पर भी बनेगी कांग्रेस कमेटी, युवाओं और महिलाओं को मिलेगा 50% आरक्षण
Date: 2023-02-25
National Convention 2023 : कांग्रेस के संविधान में बड़ा संशोधन
रायपुर, 25 फरवरी। राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय महाधिवेशन चल रहा है। भारत जोड़ो यात्रा के बाद ये कांग्रेस का दूसरा सबसे बड़ा आयोजन है। कांग्रेस के इस अधिवेशन नें पार्टी के संविधान में 6 बड़े संशोधन किए गए हैं। अब पार्टी के अंदर महिलाओं और युवाओं को आरक्षण दिया जाएगा। 50% पद 50 साल से कम उम्र के लिए आरक्षित होगा।
इसके अलावा पार्टी सदस्यता फार्म में अब मां और पत्नी का नाम होगा। इसे पहले पार्टी की सदस्यता फार्म में मां और पत्नी का नाम नहीं होता था। वहीं अब थर्ड जेंडर भी कॉलम होगा। नए संसोधन के तहत अब 6 PCC डेलीगेट पर 1 AICC सदस्य बनेंगे। इसी के साथ ही अब AICC सदस्यों की संख्या 1240 से 1653 हो गई है। वहीं कांग्रेस वर्किंग कमेटी की संख्या की 25 से बढ़कर 35 हो गई। CWC में पूर्व PM, कांग्रेस अध्यक्ष स्वाभाविक सदस्य होंगे। इसके साथ ही वार्ड और पंचायत स्तर पर भी कांग्रेस कमेटी बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।