Friday, April 18, 2025

कोण्डागांव: बारिश से फसलों और धान खरीदी केंद्रों पर संकट, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

- Advertisement -

कोण्डागांव,जिले में मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे किसानों और धान खरीदी केंद्रों की चिंताएं बढ़ गई हैं। बारिश के चलते रवि फसल की तैयारी कर रहे किसानों को फसलों के खराब होने का डर सता रहा है। वहीं, जिले के 67 धान खरीदी केंद्रों में बफर लिमिट से अधिक स्टॉक होने के कारण अधिकारियों के सामने धान को सुरक्षित रखने की चुनौती खड़ी हो गई है।

धान खरीदी केंद्रों के अधिकारियों ने बताया कि ओवर स्टॉक और बारिश के कारण धान के भीगने की संभावना बढ़ गई है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, जिले में बारिश का सिलसिला आज रात भी रुक-रुक कर जारी रह सकता है। अगले 24 घंटों के दौरान बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान 15°C से 23°C के बीच रहने का अनुमान जताया गया है।

आपकी राय

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...
यह भी पढ़े
Advertisements
राशिफल
अन्य खबरे